|
विनीत
कर्मशील व्यक्तित्व :
उपाध्याय
नन्हें मुन्नों
से लगाकर महाविद्यालयी
युवाओं की शैक्षिक
गतिविधियों को रतनगढ़
क्षेत्र में प्राण
प्रतिष्ठित करने वाले
श्री चम्पालाल उपाध्याय
चूरु जिले के एक खरे
गाँधीवाद उज्जवल स्तूप
हैं जिनके कार्य-कलापों
के कंचन कलश रतनगढ़ में
विद्यालय भवनों के रुप
में जगमागाते देखे जाते
हैं | रतनगढ़ में कालेज की
स्थापना आपके ही अथक
प्रयास, निष्ठा और लगन का
परिणाम हैं | संत विनोबा
द्वारा उद् घाटित
बीकानेर राज्य छात्र संघ
के प्रथम अधिवेशन की
अध्यक्षता का विजय ध्वज 50
वर्ष पूर्व ही फहराने
वाले श्री उपाध्याय
राजनीति से विरक्त रहकर
निष्काम राष्ट्रहित की
भावना से वट-पीपल की
भाँति लोक सेवा की अलख
जगाये हुए है | वकालत का
धंधा करते हुए भी उसमें
सच्चाई और नैतिकता पर
भरोषा रखते हुए परिवार का
भरण पोषण करने वाले
उपाध्याय जी भामाशाहों
और उच्च पदस्थ कार्य-कर्त्ताओं
के मध्य सेवा क्षेत्र में
सदा विश्वसनीय
व्यक्तित्व रहे हैं | अभी
आप राजस्थान खादी बोर्ड
के उपाध्यक्ष बनाये गये
हैं |
अम्रता स्मारिका -
नगरश्री चूरु
नोट - "जिनसें चूरु का
इतिहास गौरवान्वित हो
रहा है" नामक अध्याय से
उद्घ्रत
|